देवरिया में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा: अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, चालक वाहन समेत मौके से फरार

देवरिया|
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, चालक वाहन समेत मौके से फरार

औरा चौरी के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहरा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामाज्ञा प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह घर लौट रहे थे। औरा चौरी के पास सड़क पार करते समय देवरिया की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

परिवार में पसरा मातम

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल धर्मेंद्र को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।