देवरिया में देर रात आग से भैंस की मौत: गरीब परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, मुआवजे की मांग

देवरिया|
गरीब परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, मुआवजे की मांग

हेतमपुर स्थित गोसाई टोला में बुधवार की देर रात झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार को भारी नुकसान हुआ। आग लगने से झोपड़ी में बंधी करीब एक लाख रुपये की भैंस की मौत हो गई, जो परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। पार्षद के कहने पर लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। इधर, भैंस की मौत के बाद परिवार को आजीविका की चिंता सताने लगी है।

जानकारी के अनुसार, हेतमपुर के गोसाई टोला स्थित वार्ड नंबर 10, रानी लक्ष्मीबाई नगर में बुधवार की रात झोपड़ी में आग लगने से एक गरीब परिवार को बड़ा नुकसान हुआ। ओम प्रकाश प्रसाद पुत्र लाला प्रसाद ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात करीब करीब 1:30 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि झोपड़ी में आग लगी हुई थी। झोपड़ी में बंधी करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस आग की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार ओम प्रकाश ही कमाने वाले इकलौते सदस्य हैं। भैंस परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। भैंस की मौत के बाद सात लोगों के सामने आजीविका का संकट हो गया है।

परिवार के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट

आग में भैंस की मौत होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मुकेश जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और उचित मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल से बातचीत की। इसके बाद लेखपाल राहुल घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। लेखपाल राहुल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए कानूनगो भी आएंगे। भैंस का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।