देवरिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी गेट पर गिरे बुजुर्ग: डॉक्टरों ने जांच के बाद घोषित किया मृत, पत्नी संग इलाज कराने पहुंचे थे अस्पताल

देवरिया|
डॉक्टरों ने जांच के बाद घोषित किया मृत, पत्नी संग इलाज कराने पहुंचे थे अस्पताल

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज कराने आए एक बुजुर्ग की अचानक गिरने से मौत हो गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव निवासी शंकर प्रजापति अपनी पत्नी बच्ची देवी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। ट्रामा सेंटर में दिखाने के बाद उन्हें ओपीडी जाने के लिए कहा गया। पत्नी के साथ ओपीडी की ओर बढ़ते समय वह गेट के पास अचानक जमीन पर गिर पड़े। पति को इस तरह गिरता देख बच्ची देवी घबरा गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एचके मिश्रा पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, शंकर प्रजापति सोमवार दोपहर पत्नी बच्ची देवी के साथ उपचार कराने मेडिकल कॉलेज आए थे। दोनों सबसे पहले ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां से उन्हें ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए भेज दिया गया। इसके बाद बच्ची देवी अपने पति को लेकर ओपीडी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गेट के पास शंकर अचानक गिर पड़े। उनके गिरते ही पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने शंकर को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर जमा हुई लोगो की भीड़

शंकर प्रजापति के परिवार में पत्नी बच्ची देवी और बेटी सोनमती हैं। सोनमती की शादी हो चुकी है, जबकि उनके तीन बेटे बाहर रहते हैं। बुजुर्ग की अचानक मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान सतीश तिवारी ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के लिए आए शंकर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, बुजुर्ग की मौत किस वजह से हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।