देवरिया में बन रहे ओवरब्रिज का शटरिंग टूटकर नीचे ​​​गिरा: ढलाई का चल रहा था काम, बाल-बाल बचें राहगीर

देवरिया|
ढलाई का चल रहा था काम, बाल-बाल बचें राहगीर

भटनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास स्थित 115 रेलवे गेट के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी हिस्से में अचानक शटरिंग टूटकर नीचे गिर गई। घटना के वक्त निर्माण स्थल के आसपास से राहगीर गुजर रहे थे, जो शटरिंग गिरते ही बाल-बाल बच गए। तेज आवाज के साथ शटरिंग गिरने से पूरे इलाके और निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ओवरब्रिज के एक हिस्से में बुधवार से ही ढलाई का काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे अचानक शटरिंग का ढांचा लोड नहीं सह पाया या किसी तकनीकी खामी के कारण टूट गया। आवाज सुनकर मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और निर्माण कार्य से लगे कर्मचारी पहुंच गए।

सुरक्षा इंतजाम उठा सवाल

इस हादसे ने ओवरब्रिज निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिस जगह पर यह भारी निर्माण कार्य चल रहा है, वहां से रोजाना हजारों लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद, ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से के नीचे कोई सुरक्षा नेट नहीं लगाया गया था।

लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अगर नीचे सेफ्टी नेट लगा होता, तो निर्माण सामग्री या उपकरणों के गिरने का खतरा कम रहता। इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर काम कर रहे कई मजदूर भी बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों जैसे, हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के काम करते हुए पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।