देवरिया में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत: हादसे में पति घायल, ब्रह्मभोज से लौटते समय हुआ हादसा

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रामचक गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने पति के साथ मौसी के ब्रह्मभोज से लौट रही थी। टक्कर में बाइक चला रहे पति को भी चोटें आईं।
मृतका की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सहरा गांव निवासी 66 वर्षीय अमरावती देवी के रूप में हुई है। उनके पति पृथ्वीनाथ यादव बाइक चला रहे थे। रामचक गांव के पास पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पति को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
पुलिस ने अमरावती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल पृथ्वीनाथ यादव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

