देवरिया में एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक: प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा ने किया मंथन, नेताओं ने जनसंपर्क किया तेज

देवरिया|
प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा ने किया मंथन, नेताओं ने जनसंपर्क किया तेज

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा ने कमर कस ली है। रविवार को देवरिया में पार्टी की एक बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर तक जनसंपर्क को लेकर मंथन किया गया। बैठक के दौरान सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। आगे भी शिक्षक हितों के लिए काम करेगी।

बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश कटियार, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव और पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद मौजूद रहे। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रो. सूरज प्रकाश गुप्त ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है लेकिन मौजूदा सरकार में उसकी उपेक्षा हो रही है। इस बार शिक्षक निर्वाचन में शिक्षक समाज एकजुट होकर सपा को समर्थन देगा।

बैठक में मौजूद रहे लोग

बैठक में हृदय नारायण जायसवाल, अशोक कुशवाहा, अब्दुल जब्बार, विजय यादव, प्रो. संतोष यादव, प्रो. बीके सिंह, डॉ. शिशिर मिश्रा, नंद कुमार यादव, रामाज्ञा गुप्ता, आशुतोष यादव, गुलाब यादव, कमलेश पांडेय, बेचू लाल यादव, चंद्रशेखर यादव, विष्णु देव यादव, मुमताज अंसारी, रामबहादुर यादव, ओमप्रकाश यादव, राजन मिश्रा, सुरेश यादव, सत्येंद्र यादव, अवनीश यादव, मनोज कुमार यादव और संजय यादव मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।