देवरिया में सड़क किनारे चाय की दुकान में घुसी कार: बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे में पति सुर​क्षित

देवरिया|

देवरिया में रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के भीतर सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार चौराहे पर रविवार सुबह करीब 3:00 बजे हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, एक स्कॉर्पियो गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।

दुकान में सो रहें थे पति-पत्नी

दुकान के मालिक बच्चन चौहान अपनी 65 वर्षीय पत्नी चंद्रावती देवी के साथ दुकान में ही रहते थे। हादसे के वक्त दोनों दुकान के अंदर सो रहे थे। कार की सीधी टक्कर की चपेट में आने से चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके पति बच्चन चौहान इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से लहूलुहान बुजुर्ग महिला को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बरियारपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो कार को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से लाहिलपार इलाके में शोक की लहर है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।