देवरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें: हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दोनों वाहनों को किया सीज

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पिपरा मदन गोपाल गांव के पास महुअईया टोला के सामने हुआ। टक्कर में गंभीर रूप से घायल रामनयन को स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रामनयन सिंह बाइक से कहीं गए थे। घर लौटते समय महुअईया टोला के सामने चौराहे की तरफ से आ रही तीन युवकों की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही रामनयन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। उपनिरीक्षक आनंद ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

