देवरिया में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: बाजार से पैदल लौट रहे थे घर, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बघौचघाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बघौचघाट बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाजी मार्केट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के शंकर पटखौली गांव निवासी नगीना प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह रविवार सुबह करीब सात बजे किसी काम से बघौचघाट बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
वाहन चालक की तलाश में पुलिस
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

