देवरिया में सड़क हादसा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जा रहे युवक की मौत, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घो​षित

देवरिया|
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जा रहे युवक की मौत, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घो​षित

मदनपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने जा रहे एक 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हदसा बरांव गांव के पास हुआ। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मदनपुर नगर पंचायत के मठिया तिवारी के रहने वाले लालसाहब प्रसाद (28 वर्ष), पुत्र स्व. प्रेमचन्द प्रसाद, अपने मोहल्ले के लोगों के साथ ट्रैक्टर से मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बरांव के पास वह अचानक नीचे गिर गए, जिसका किसी को तुरंत पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैरों और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लालसाहब को आनन-फानन में आधी रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सऊदी अरब जाने वाला था युवक

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, लालसाहब जल्द ही कमाने के लिए सऊदी अरब जाने वाले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर और मदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हादसे के कारणों व शामिल वाहन का पता लगाया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।