देवरिया में नशे में गुरु जी भूले अपनी मर्यादा: छात्राओं से की छेड़खानी, बीएसए ने किया निलंबित

देवरिया|
छात्राओं से की छेड़खानी, बीएसए ने किया निलंबित

देवरिया के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक दिन के लिए प्रभारी अध्यापक बनाए गए गुरु जी नशे में अपनी मर्यादा भूल और तीन छात्राओं से छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी सहायक अध्यापक पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले में देर से सूचना देने पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। यह मामला तीन अक्टूबर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को जीवितपुत्रिका व्रत के चलते प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापिकाएं अवकाश पर थीं। इसके चलते ब्लॉक क्षेत्र के ही दूसरे विद्यालय से सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को एक दिन के लिए यहां स्कूल संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने आई आठ वर्षीय बच्ची को गलत तरीके से छुआ। कुछ और बच्चियों के साथ भी अश्लील हरकत की। इसके बाद तीन बच्चियों को बाइक पर बैठाकर पास के एक चौराहे पर ले गया और वहां शराब पी। इसके बाद फिर बच्चियों को लेकर स्कूल आया और उनके सामने ही कक्षा में रखी कुर्सी पर पेशाब कर दिया। एसओ महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​शिक्षक की करतूत सुनकर अ​भिभावक रह गए दंग

छुट्टी के बाद ब​च्चियों ने अध्यापक की करतूत जब अपने परिजनों से बताई तो वह दंग रह गए। अ​भिभावक उसी समय स्कूल गए मगर अध्यापक नहीं मिला। एक बच्ची की मां ने महुआडीह थाने पहुंचकर शिक्षक के ​खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

बीएसए ने ब​च्चियों से ली घटना की जानकारी

विद्यालय की हेडमास्टर ने छह अक्टूबर को बीएसए को फोन कर घटना की जानकारी दी। आठ अक्टूबर को बीएसए स्कूल पहुंचे और बच्चियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अभिभावकों ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल जाकर प्रकरण की जांच की थी। आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। घटना की सूचना देने में देरी पर बीईओ बैतालपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पूरे मामले की जांच बीईओ भलुअनी सत्यप्रकाश को सौंपी गई है। वे 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।