देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प: स्वागत समारोह के दौरान दो गुट आपस में ​​भिड़े, जमकर चलें लाठी-डंडे

देवरिया|25 अगस्त 2026
स्वागत समारोह के दौरान दो गुट आपस में ​​भिड़े,  जमकर चलें लाठी-डंडे

देवरिया जिले की सीमा खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले। यह झड़प भाजपा नेता के स्वागत समारोह के दौरान हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गाड़ियों के ड्राइवरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया और दो गुट आपस में भिड़ गए।

एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से किया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने स्थिति को संभालने और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे पूरी तरह सफल नहीं हो पाए और वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हंगामे पर चुप्पी साधे वरिष्ठ पदा​धिकारी

जिस वक्त यह पूरा हंगामा और मारपीट हुआ, उस समय भाजपा के जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस मामले पर अभी तक भाजपा के बड़े पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।