देवरिया में छात्र से की मारपीट: क्लास में गाली देने का विरोध करने पर बाहर पीटा, सॉरी बोलने के लिए बनाया दबाव

देवरिया|14 सितंबर 2026
क्लास में गाली देने का विरोध करने पर बाहर पीटा, सॉरी बोलने के लिए बनाया दबाव

राजकीय इंटर कॉलेज के पास 12वीं के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा में गाली देने का विरोध करने पर स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ छात्रों और युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों व डंडे से पीटा। इस दौरान उससे सॉरी बोलने के लिए दबाव बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित छात्र राजन प्रताप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता है। उसने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान नीरज कुमार, रितेश चौहान और शिवम मौर्या उसके पास पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने स्कूल से बाहर निकलने के बाद देख लेने की धमकी दी। छात्र के मुताबिक शाम करीब 5:10 बजे छुट्टी होने पर वह बाहर निकला तो नीरज, रितेश और शिवम समेत 7-8 अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी भागे

छात्र का आरोप है कि हमलावरों ने उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा। शोर सुनकर आसपास के राहगीर और दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद छात्र ने सदर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने नीरज कुमार, रितेश चौहान और शिवम मौर्या निवासी राघवापुर समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वीडियो की भी जांच कर रही पुलिस

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ युवक एक छात्र के साथ मारपीट करते और उससे सॉरी बोलने के लिए दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो की सच्चाई, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।