देवरिया में पानी के छींटे पड़ने पर खूनी विवाद: युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से किया हमला, पुलिस हिरासत में दो आरोपी

देवरिया|15 सितंबर 2026
युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से किया हमला, पुलिस हिरासत में दो आरोपी

गौरीबाजार थाना क्षेत्र में सड़क पर बाइक से पानी के छींटे पड़ने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल देवतहा निवासी विशाल यादव को गंभीर हालत में पहले गौरीबाजार सीएचसी, फिर देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में चिल्लौना निवासी अभिषेक और करमहा निवासी विकास को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, विशाल बाइक से जा रहा था। सड़क पर पानी भरा होने के कारण बाइक के गुजरने पर वहां मौजूद युवकों पर पानी के छींटे पड़ गए। इसी बात को लेकर 13 सितंबर को विशाल का अभिषेक और विकास से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में दोनों ने 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे विशाल को रास्ते में घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

हमले के बाद आसपास के ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल विशाल को गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में भी स्थिति गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने अभिषेक और विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल के परिवार से शिकायत ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पानी के छींटे पड़ने को लेकर पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर घायल किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।