फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दुसरे वाहन से कुचलने की आशंका

फतेहपुर|
बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दुसरे वाहन से कुचलने की आशंका
सेव सूची

फतेहपुर में सोमवार तड़के कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन किशोर दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5.15 बजे नऊवाबाग में गदड़ियान पुरवा जाने वाली सड़क के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम (19), अनुज पाल (19) और विश्वेश पटेल (18) के रूप में हुई है। तीनों फतेहपुर जिले के निवासी थे।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि युवकों की मोटरसाइकिल को पहले किसी वाहन ने टक्कर मारी और इसके बाद किसी अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

अलग-अलग स्थानों पर मिले तीनों शव

तीनों के शव घटनास्थल पर अलग-अलग स्थानों पर मिले। उनके बीच करीब 10 से 15 मीटर की दूरी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में शामिल वाहनों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहनों का पता लगाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।