फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन: बिजल, पानी की समस्या से जूझ रहे है छात्र, प्रदर्शन को तेज करने की दी चेतावनी

फतेहपुर|1 घंटा पहले
बिजल, पानी की समस्या से जूझ रहे है छात्र, प्रदर्शन को तेज करने की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने बिजली और पेयजल संकट समेत मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली और शुद्ध पेयजल न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, और मांगें पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में पीने के लिए स्वच्छ और शुद्ध पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कक्षाओं में लंबे समय से बिजली की आपूर्ति ठप है और पंखे भी नहीं चल रहे हैं, जिससे इस गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।

मनमाने ढंग से वसूली जा रही धनरा​शि

छात्रों ने आरोप लगाया कि मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के नाम पर विद्यालय प्रशासन द्वारा अनुचित रूप से अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही है।प्रवेश शुल्क मनमाने ढंग से लिया जा रहा है, जिसमें पारदर्शिता लाने की मांग की गई है।

विद्यालय प्रशासन को दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे नाराज छात्रों ने विद्यालय प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं और बुनियादी सुविधाओं (बिजली-पानी) को ठीक नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र व तेज करेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।