गाजियाबाद में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने भाई-बहन को कुचला: 11 साल की मासूम दिविषा की मौके पर ही मौत, भाई का अस्पताल में चल रहा इलाज

गाजियाबाद|
11 साल की मासूम दिविषा की मौके पर ही मौत, भाई का अस्पताल में चल रहा इलाज

इंदिरापुरम इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पार कर रहे भाई-बहन को बुरी तरह कुचल दिया। इस खौफनाक हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची दिविषा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतीखंड इलाके में सोमवार दोपहर दो बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली के पहिए के नीचे आई 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका 18 वर्षीय भाई घायल हो गया। मृतक बच्ची इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

स्कूटी से सामान लेने निकले थे भाई-बहन

घायल को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची और उसका भाई स्कूटी पर सवार होकर घर से बाहर सामान लेने के लिए निकले थे। तभी पीछे से भारी सामान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची दिविषा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

इलाके में पसरा सन्नाटा

घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल भाई को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हाल​त नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।