गाजियाबाद में अकाउंटेंट पर चाकू से 12 वार: हालत गंभीर, पत्नी और जिम ट्रेनर प्रेमी को पुलिस ने किया ​गिरफ्तार

गाजियाबाद|
हालत गंभीर, पत्नी और जिम ट्रेनर प्रेमी को पुलिस ने किया ​गिरफ्तार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा के सेक्टर-1 में पोस्टल विभाग में तैनात ​सीनियर अकाउंटेंट पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से करीब नौ से 12 बार वार किया। अकांउटेंट ने हिम्मत दिखाते हुए घर के बाहर भाग गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शशांक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी के ​खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

पीड़ित शशांक कंथारिया और उनकी पत्नी प्रिया शर्मा दोनों दिल्ली में डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी और उनकी तीन साल की एक बेटी वेदांशी है। कुछ समय पहले प्रिया ने जिम जाना शुरू किया था, जहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया और वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जब पति शशांक को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप ने शशांक को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

बेटी ने देख ली वारदात, लोगों ने पकड़ा

आरोपी प्रताप जिम से लौटने के बाद शशांक के घर पहुंचा। उसने घर में घुसकर सो रहे शशांक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के समय पत्नी प्रिया भी वहीं मौजूद थी। इसी बीच शशांक की तीन साल की मासूम बेटी ने प्रताप को वार करते हुए देख लिया। घर के भीतर मचे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के लोग और सोसाइटी के गार्ड मौके पर जुट गए। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी प्रेमी प्रताप को रंगे हाथों दबोच लिया।

प्रिया ने पहले पति को दे दिया था तालाक

जांच में सामने आया है कि प्रिया शर्मा की पहली शादी दिल्ली में हुई थी। पहले पति के बेरोजगार होने के कारण विवाद के चलते प्रिया ने तलाक दे दिया था। इस दौरान वर्ष 2019 में प्रिया की पोस्टल विभाग में तैनाती हुई। यहां पहले से तैनात शशांक से प्रिया का प्रेम संबंध हो गया और उसने शशांक से दूसरी शादी कर ली, जबकि शशांक की यह पहली शादी है।

दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रेमी प्रताप व पत्नी प्रिया दोनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।