गाजियाबाद में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: खेत में किसान पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला,​ भाई और भाभी को ​भी किया घायल

गाजियाबाद|
खेत में किसान पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला,​ भाई और भाभी को ​भी किया घायल

भोजपुर थाना क्षेत्र के दौसा बंजारपुर गांव में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत पर कब्जा करने पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने एक किसान पर फावड़े और सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए किसान के भाई और भाभी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीड़ित किसान प्रवीण शर्मा, पुत्र राजकुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका जमीन का खसरा एक ही है, जिसमें आपसी समझौता हो चुका था कि जो जहां खेती कर रहा है, वहीं उसका कब्जा रहेगा। आरोप है कि प्रवीण के अविवाहित चाचा किरनपाल ने अपनी जमीन दूसरे पक्ष के ब्रजवीर को बेची थी, लेकिन कथित रूप से उसमें भतीजे प्रवीण की जमीन का हिस्सा दिखा दिया गया।

फावड़ा लेकर खेत पहुंचे आरोपी

बुधवार को दूसरे पक्ष के ब्रजवीर, राहुल, ओंकार, भविश, अतुल और निखिल एक साथ फावड़े और हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे। जब प्रवीण ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब प्रवीण के भाई आदेश और भाभी पायल उन्हें बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी सरिए से वार किए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

खेत में किसान पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला,​ भाई और भाभी को ​भी किया घायल

चार आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम की सक्रियता पर भोजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है और शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद से गांव में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।