गाजियाबाद में नाबालिग की हत्या: निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, साइट में अक्सर घुसने का करता था प्रयास

गाजियाबाद|09 अगस्त 2026
निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, साइट में अक्सर घुसने का करता था प्रयास

गाजियाबाद के साहिबाबाद में निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने नाबालिग समीर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि समीर अक्सर साइट में घुसने का प्रयास करता था। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से 18 वर्षीय युवक समीर की मौत हो गई है गार्ड मूल रूप से कासगंज के गांव सोरो का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसकी लाइसेंसी सिंग्नल बैरल बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया है।

गार्ड ने कहा- चोरी करने का करता था प्रयास

गार्ड का कहना है कि समीर अपने दो साथियों के साथ साइट पर पड़े लोहे के सरिए और अन्य सामान को चोरी करने के इरादे से घुसा था। मना करने पर भी जब वे नहीं माने, तो उसने हवाई फायर किया, जिसके छर्रे या गोली समीर के सीने में जा लगी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने चोरी की बात को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। कुछ सोशल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिजनों का कहना है कि किशोर वहां रील (Reel) बनाने गया था और गार्ड व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही साहिबाबाद के एसीपी अमित सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर इस बात की गहनता से जांच की जा रही है कि यदि हवाई फायर किया गया था, तो गोली सीधे युवक के सीने पर कैसे लगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।