गाजियाबाद में चलती कार में अचानक लगी आग: इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

गाजियाबाद|
इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बुधवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते चलती कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक भी बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम

सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद के कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह 10:33 बजे चार्ली-2 कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।