गाजियाबाद में ड्यटी से घर लौट रहे युवक पर हमला: इलाज के दौरना हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद|
इलाज के दौरना हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड की बताई जा रही हैं। मृतक युवक अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उसे रोककर उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मुरादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश थी या कुछ और, इसका अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।