गाजियाबाद में नई-नवेली दुल्हन को युवक के साथ होटल में देखा: पति ने दर्ज कराई शिकायत, 9 मार्च को हुई थी शादी

मसूरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी नई-नवेली दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एक होटल में दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा। युवक ने पत्नी और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी शादी नौ मार्च को हुई थी।
आरोप है कि सात अक्टूबर को पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सोनम का भाई उसे अपने साथ दादरी स्थित घर ले गया। उसे शक हुआ तो उसने पत्नी की मोबाइल की लोकशन ट्रेस पर लगा दी। नौ अक्टूबर को शांतनु ने लोकेशन जांची। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल से निकली। आरोप है कि मौके पर युवक ने अपनी पत्नी को देखा। आरोप है कि वह कार में ड्रिंक कर रही थी।
युवक पर धमकी देने का आरोप
आरोप है कि पीड़ित ने जब शीशा खोलकर युवक से बात करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मसूरी थाने में पुलिस को तहरीर दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी गौरव चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

