गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाका: फूड डिलीवरी एजेंट घायल, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात तेज धमाका हो गया। धमाके से चौकी की खिड़कियों के शीशे चटक गए और वहां मौजूद एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान विशाल के रूप में हुई है। जो एक फूड डिलीवरी कंपनी के लिए काम करता है। उसे तुरंत उपचार दिया गया और डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है। आतंकी एंगल से भी जांचधमाके की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जांच में पुलिस ने आतंकी पहलू से इनकार नहीं किया
शुरुआती जांच में पुलिस ने आतंकी पहलू से भी इनकार नहीं किया है। इसी वजह से आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है।फॉरेंसिक टीम ने भी चौकी परिसर से नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त रवींद्र गौड़ अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पूरी पुलिस चौकी को चारों तरफ से घेरकर सील कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।
सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी का दावा
इसी बीच ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ नामक संगठन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट असली है या फर्जी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। भाजपा विधायक का बयानलोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इस दावे पर वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आतंकी संगठन की संलिप्तता की पुष्टि होती है। तो योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस इसमें शामिल आतंकवादियों को खत्म कर देगी। विधायक ने आगे कहा कि अगर ये आतंकवादी पाकिस्तान में भी जाकर छिपते हैं। तो उन्हें ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा।
बिना किसी डर के त्योहार मनाने की अपील
उन्होंने गाजियाबाद के लोगों से बिना किसी डर के रोशनी का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे नहीं हटेंगे। भले ही इसके लिए पाकिस्तान में सेना भेजनी पड़े। इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गईधमाके के बाद पूरे इंदिरापुरम-वसुंधरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस चौकी के आसपास के इलाके में चेकिंग तेज कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

