गा​जियाबाद में पुलिस चौकी के बाहर युवक ने ​किया सुसाइड का प्रयास: पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, पु​लिस से मदद न मिलने पर उठाया कदम

गाजियाबाद|10 सितंबर 2026
पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, पु​लिस से मदद न मिलने पर उठाया कदम

गाजियाबाद में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह घटना खोड़ा थाना क्षेत्र की नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बाहर की है। जहां दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद और मारपीट के मामले में कथित तौर पर पुलिस से मदद न मिलने और सुनवाई न होने से परेशान होकर एक युवक ने चौकी के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।

यह पूरा मामला गाजियाबाद में थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी का है। जहां नेहरु गार्डन में रहने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए गए थे। इसी मामले में दोनों पक्ष चौकी पर पहुंचे, जहां एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दो पक्षों में था विवाद

जानकारी के अनुसार, नेहरू गार्डन इलाके में रहने वाले दो पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दी थी। दोनों पक्ष मामले के सिलसिले में नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में एक बार फिर तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान, पीड़ित युवक मोनू चौकी से बाहर निकला और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को माचीस से आग लगा लेता हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी भागकर आग को बुझाते हैं। युवक को 60 प्रतिशत झुलसी हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी बोले- पुलिस की लापरवाही सामने आने पर होगी कार्रवाई

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण के सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। किन परिस्थतियों में युवक ने यह कदम उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। यदि पुलिस की लापरवाही सामने आई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तत्काल आग बुझाते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।