गाजियाबाद में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर: पहिये के नीचे सिर आने से हुई मौत, पुलिस ने चालक को किया अरेस्ट

गाजियाबाद|15 सितंबर 2026
पहिये के नीचे सिर आने से हुई मौत, पुलिस ने चालक को किया अरेस्ट

राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और उसका सिर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी अमृता गुप्ता पत्नी वरुण गुप्ता के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

चालक से पूछताछ, जांच जारी

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।