गाजियाबाद में स्क्रैप व्यापारी के घर डकैती: बदमाशों ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, बच्ची के गले पर चाकू रख लूटे गहने और नकदी
मोदीनगर के भोजपुर के गांव कलछीना में स्क्रैप व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती का मामला सामना आया है। बदमाश मंगलवार सुबह करीब तीन बजे मकान में दाखिल हुए और परिजनों के हाथ पैर बाध दिए और 10 वर्षीय बच्ची के गले पर चाकू रखकर सोने चांदी के गहने लगभग सवा लाख रुपए की नगदी लूट लें गए। सुबह के समय पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर सभी को बंधक मुक्त कराया।
डकैती स्क्रैप व्यापारी सद्दाम के घर पर हुई, जो अपनी पत्नी अफरोजा और छह बच्चों के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने घर के बाहर मिर्च जलाकर धुआं कर दिया। जब आंखों में जलन होने पर पत्नी ने दरवाजा खोला, तो नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ अंदर घुस आए। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक पूरे परिवार को बंधक बनाए रखा।
वारदात के बाद सदमे में है परिवार
10 साल की बच्ची के गले पर चाकू रख दिया और विरोध करने पर व्यापारी की पत्नी अफरोजा को चाकू मारकर घायल कर दिया व उनके साथ मारपीट की। बदमाश महिला के कान की बाली और उंगली से अंगूठी तक निकाल ले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश करीब पांच लाख रुपये के जेवर और एक से डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार इस खौफनाक वारदात के बाद से गहरे सदमे में है।











