गाजियाबाद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 'सेवा ज्योति यात्रा' में होंगे शामिल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होन पर कार्यक्रम का हो रहा आयोजन, लाइव होगा प्रधानमंत्री का संबोधन

गाजियाबाद|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होन पर कार्यक्रम का हो रहा आयोजन, लाइव होगा प्रधानमंत्री का संबोधन

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को गाजियाबाद के दौरे पर हैं। वह यहां भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित भव्य 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गाजियाबाद भाजपा संगठन ने रक्षामंत्री के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, शहर के तीन प्रमुख रास्तों- चौधरी मोड़, लालकुआं और ठाकुरद्वारा चौराहे से अलग-अलग यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन तीनों स्थानों से शुरू होने वाली भव्य कलश यात्राएं अपने तय रास्तों से गुजरते हुए घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचेंगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी जा रही है।

पीएम मोदी का होगा सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, रामलीला मैदान में लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, जिसमें वे देश की जनता को संबोधित कर अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को साझा करेंगे।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर

इस भव्य कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता और युवा 'विकसित भारत' का संकल्प लेकर करीब दो किलोमीटर की लंबी पदयात्रा भी करेंगे। रक्षामंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

गाजियाबाद से रक्षामंत्री का पुराना नाता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गाजियाबाद से बेहद पुराना और गहरा राजनैतिक संबंध रहा है। वह वर्ष 2009 से 2014 तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उनके पुराने संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनके इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।