गाजियाबाद के स्कूल बस में लगी आग: ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, लोग बनाते रहे वी​​डियो

गाजियाबाद|59 मिनट पहले
ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, लोग बनाते रहे वी​​डियो

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके के पास डीपीएस स्कूल की बस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बस में अचानक आग भड़क गई और वह देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। ड्राइवर ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। गनीमत की बात यह रही की आज शनिवार होने के वजह से बच्चों की छुट्टी थी, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर के अ​धिकारी घटना की जांच कर रहें हैं।

फायर विभाग को घटना की जानकारी सुबह करीब 9:26 बजे मिली। तबतक बस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा​ लिया गया।

किसी के हताहत की सूचना नहीं

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में तकनिकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अ​​धिकारियों की टीम घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की को​​शिश कर रही हैं। बस में लगी आग के कारण मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गयें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।