गाजीपुर में मां-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: रिश्तेदारों के फोन का नहीं मिला जवाब, अनहोनी की आशंका पर घर पहुंचे परिजन

नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में में बुधवार सुबह 35 साल की एक महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में हुई। मृतकों की पहचान जायमून निशा (35) और उनकी बेटी मैमून निशा (12) के रूप में हुई है।
बुधवार सुबह जब रिश्तेदारों ने जयमून निशा को कई बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वे अनहोनी की आशंका में घर पहुंचे। घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर देखने पर दोनों के खून से लथपथ शव मिले, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। हत्याओं के पीछे के मकसद का पता लगाने और घटना को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।