गाजीपुर में एक करोड़ से ऊपर की हेरोइन बरामद: दो युवकों को किया गया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त

पुलिस ने सेमरा हाईवे पर चेकिंग के दौरान नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी करके दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर कोतवाली पुलिस इलाके में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सेमरा हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से हेरोइन की भारी-भरकम खेप बरामद हुई।
आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहुल यादव वाराणसी, रवि राजभर गाजीपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस अब पकड़े गए तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह पदार्थ कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

