गोंडा में तालाब से मिला युवक का शव: शाम से था लापता, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई बॉडी

गोंडा|
शाम से था लापता, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई बॉडी

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में लापता हुए युवक का शव बुधवार को गांव के पास तालाब में मिला। बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कपूर के लाला पुरवा निवासी रमेश पाल उर्फ बड़कू का शव गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पानी से भरे तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

परिजनों के मुताबिक रमेश पाल मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर से निकले थे। देर रात तक वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार को तालाब में शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रमेश पाल के रूप में होने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तालाब में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह

करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि युवक मंगलवार देर शाम से घर से लापता था। बुधवार को उसका शव तालाब में मिला है। शुरुआती जांच में तालाब में डूबने से मौत की आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।