गोंडा में दुकान में चाकू लेकर घुसा युवक: दुकानदार पर की हमले की कोशिश, भीड़ ने पुलिस को सौंपा

गोंडा|

करनैलगंज क्षेत्र के हरसिंहपुर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक के चाकू लेकर दुकान में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवक ने दुकानदार सत्येंद्र शुक्ला पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और चाकू समेत बालपुर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक ओझा नाम का युवक सत्येंद्र शुक्ला की दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि वह चाकू लेकर अंदर घुसा और दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है और दुकानदार उसका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

सूचना मिलने पर बालपुर चौकी और करनैलगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालपुर चौकी प्रभारी वीर पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह के अनुसार, दुकान में घुसकर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस दुकानदार से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।