गोंडा में ग्राम प्रधान और पत्नी ने की फायरिंग: बच्चों के हाथ में दिखी रिवॉल्वर, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगी पुलिस

गोंडा|
बच्चों के हाथ में दिखी रिवॉल्वर, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगी पुलिस

इटियाथोक क्षेत्र में ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी के लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वीडियो में प्रधान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बच्चे भी हाथ में रिवॉल्वर लेकर निशाना साधते नजर आते हैं। हालांकि, बच्चों के फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रधान का हथियार जब्त कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की बात कही है।

मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिलक गांव का है। यहां के ग्राम प्रधान शकील अहमद खान के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर गोली चलाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में खड़े होकर रिवॉल्वर से फायरिंग कर रहे हैं। तीसरे वीडियो में उनकी पत्नी परवीन गोली चलाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान बच्चे भी रिवॉल्वर पकड़कर निशाना लगाते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल दीपावली के हैं, जो शनिवार शाम करीब छह बजे सामने आए।

बच्चों के हाथ में दिखी रिवॉल्वर, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगी पुलिस

रिवॉल्वर ठीक कराने के बाद चलाई गोली

ग्राम प्रधान शकील अहमद खान का कहना है कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर में कुछ खराबी थी। उसे ठीक कराने के बाद वह फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने वीडियो पिछले साल दीपावली का बताया है।

पुलिस ने लाइसेंस निरस्त कराने की कही बात

इटियाथोक कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने कहा कि हर्ष फायरिंग की अनुमति किसी को नहीं है। हथियार रखने का अधिकार केवल लाइसेंसधारी को है। पत्नी और बच्चों को रिवॉल्वर देना नियमों के खिलाफ है। पुलिस के अनुसार, प्रधान की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।