गोंडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: डूबने से तीन लापता युवकों की मौत, 16 घंटे बाद मिले दो और शव

गोंडा|
डूबने से तीन लापता युवकों की मौत, 16 घंटे बाद मिले दो और शव

तरबगंज थाना क्षेत्र स्थित घोघरा नाले के लक्ष्मणपुर घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8 और 10 बजे अभिषेक तिवारी (18) और रामविलास प्रजापति (20) के शव बरामद किए गए। इससे पहले मंगलवार देर शाम सुमित प्रजापति (18) का शव मिला था। हादसे में कुल छह लोग डूबे थे, जिनमें रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार और चंद्रप्रकाश को सुरक्षित बचा लिया गया।

हादसे के बाद एसडीआरएफ की दो टीमों और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार 16 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। तरबगंज पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि नाले के बीच में पानी की गहराई अधिक होने के कारण विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए थे।

बिना अनुमति प्रतिमा विसर्जन की भी जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भैरमपुर गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को सूचना दिए बिना दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद वे प्रतिमा विसर्जन के लिए लक्ष्मणपुर घाट पहुंचे थे। तरबगंज की एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि छह लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तीन लोगों को मंगलवार को ही बचा लिया गया था, जबकि तीनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच तरबगंज पुलिस और तहसील प्रशासन कर रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।