गोंडा में युवक ने खुद पर चलाया चाकू: पत्नी और मां से विवाद के बाद किया हंगामा, नशे की हालत में पहुंचा था घर

गोंडा|
पत्नी और मां से विवाद के बाद किया हंगामा, नशे की हालत में पहुंचा था घर

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। रायपुर फकीर ग्राम पंचायत निवासी 24 वर्षीय शिवम ने गले और सीने पर चाकू से कई वार किए। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक, शिवम नशे की हालत में घर पहुंचा था। वहां उसने अपनी मां, पत्नी पूजा और अन्य परिजनों से गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। मां ने उसे डांटा तो वह नाराज हो गया। इसके बाद घर में रखा चाकू निकालकर उसने अपने गले और सीने पर वार कर लिए। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि शिवम अक्सर नशे की हालत में घर लौटने के बाद परिजनों से विवाद करता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कटरा बाजार थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि शिवम स्वर्गीय चंद्रेश के तीन बेटों में से एक है। वह नशे का आदी बताया गया है। रात में मां और पत्नी से कहासुनी के बाद उसने खुद को चाकू से घायल कर लिया। फिलहाल गोंडा मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।