UP TET परीक्षा में दबोचे गए 14 फर्जी अभ्यर्थी: गोरखपुर समेत कई जिलों में हुई कार्रवाई, दोनों पालियों में पकड़े गए आरोपी

गोरखपुर|
गोरखपुर समेत कई जिलों में हुई कार्रवाई, दोनों पालियों में पकड़े गए आरोपी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे 14 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया। दोनों पालियों में अलग-अलग जिलों से पकड़े गए इन आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। परीक्षा के दौरान आयोग ने एआई कैमरों और एकीकृत कंट्रोल रूम के जरिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी।

शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार पहली पाली में सात और दूसरी पाली में सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। पहली पाली में फिरोजाबाद से दो, जबकि बदायूं, इटावा, गोंडा, कानपुर नगर और मथुरा से एक-एक आरोपी अरेस्ट किया गया। दूसरी पाली में मथुरा से दो तथा बदायूं, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी और गोरखपुर से एक-एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं प्रयागराज में संदिग्ध आधार पर रोकी गई एक महिला का सत्यापन किया गया, जिसमें वह निर्दोष पाई गई।

एआई कैमरों से हुई निगरानी

शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सदस्यगण और सीनियर अधिकारियों ने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की। एआई आधारित कैमरों की मदद से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

84.76 फीसदी रही उपस्थिति

परीक्षा में पंजीकृत 8,07,636 अभ्यर्थियों में से 6,84,614 शामिल हुए। कुल उपस्थिति 84.76 प्रतिशत दर्ज की गई। महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.69 प्रतिशत और पुरुष अभ्यर्थियों की 84.86 प्रतिशत रही। आयोग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने की जानकारी दी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।