देवरिया में पूर्व सीएम अ​खिलेश यादव का भाजपा पर हमला: कहा- देश बेचने वाले के नाम पर एक और एयरपोर्ट, गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से बोले-डॉ. संजयन को जिताओ

गोरखपुर|

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। सरकार नौकरी मांगने वालों को ई-रिक्शा खरीदने की सलाह दे रही है। पता चला है कि सबसे अ​धिक ई-रिक्शा भाजपा के लोग खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा देश बेचने वाले के नाम पर एक एयरपोर्ट का नाम रखा गया है कुछ दिन बाद उसे भी बेच दिया जाएगा।

उन्होंने यह बातें लार क्षेत्र के रक्सा गांव में शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा को संबो​धित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जो पीड़ित है वही पीडीए है। दो महीने बाद चुनाव की घोषणा होनी है। इस बार परिणाम बदलेगा। यूपी में फिर समाजवादी सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन की परंपरा के अनुसार ब्राह्मण से मुहूर्त पूछकर अयोध्या जाएंगे। हमने केदारेश्वर मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था। उसके पूरा होने पर अयोध्या जाने का संकल्प है। कहा कि यूपी में चुनाव की तारीख जनवरी में घोषित होगी। त्योहार निकाल दें तो केवल 45-50 दिन शेष हैं। सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।

भाजपा अपना कार्यालय चुनाव आयोग के दफ्तर में खोल ले

भाजपा पर हमले बोलते हुए कहा कि भाजपा को अपना कार्यालय चुनाव आयोग के दफ्तर में ही खोल लेना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भाजपा कहती है, आयोग उतना ही करता है। कार्यकर्ता अपने बूथ की वोटर लिस्ट पर नजर रखें। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभार का नाम लिये बिना कहा कि ओपी का खेल भाजपा ने ही खत्म कर दिया है। एकरंगी बाबा ने उससे सोशल मीडिया पर दूसरे दलों के बारे में इतना लिखवा दिया कि हर तरफ से उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। अब भाजपा उन्हें केवल दो सीट देगी।

कहा- देश बेचने वाले के नाम पर एक और एयरपोर्ट, गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से बोले-डॉ. संजयन को जिताओ
कहा- देश बेचने वाले के नाम पर एक और एयरपोर्ट, गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से बोले-डॉ. संजयन को जिताओ

थप्पड़ कांड पर जताई नाराजगी

पूर्व सीएम अ​खिलेश यादव शुक्रवार की शाम को बाईरोड गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गोरखपुर एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी और सपा नेताओं से एयरपोर्ट पर मुलाकात कर गोरखपुर का हालचाल जाना। उन्होंने गोरखपुर एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को पास बुलाकर पार्टी के नेताओं से कहा कि यह हमारे एमएलसी प्रत्याशी हैं इनका आप लोग ध्यान रखना और इनको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब पर सपा नेताओं के बीच हुई नोकझोंक लेकर और थप्पड़ कांड पर नाराजगी जताई। उन्होंने सपा नेता राम नगीना साहनी से भी हाल-चाल जाना और कहां की आप चिंता मत करो आपका ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद वह गोरखपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए निकल गए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।