18 को चौरीचौरा से अखिलेश यादव करेंगे चुनावी आगाज: शहीद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कार्यक्रम के दौरान बिन्नू सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

गोरखपुर|
सेव सूची

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी अपने संगठन और जनसंपर्क को तेज करने की तैयारी में है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पूर्वांचल की राजनीति के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भाजपा नेता और गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रहे दिवंगत विनय कुमार सिंह बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव बिन्नू सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। और शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

राजनीतिक रूप से अहम है यह दौरा

मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के कारण यह क्षेत्र अहम है। यह गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां अखिलेश का कार्यक्रम सपा के लिए शक्ति प्रदर्शन जैसा देखा जा रहा है।

भाजपा के शंखनाद का जवाब

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर प्रवास के दौरान चुनावी तैयारियों का संकेत दिया था। इसके बाद अखिलेश का दौरा राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वांचल पर फोकस किया जा रहा है। सपा पूर्वांचल में अपने आधार को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। और यह कार्यक्रम उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जनसभा के जरिए अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का कार्यकर्ताओं में संदेश दे रहे हैं। वे संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता का संदेश दे सकते हैं।

कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी

18 नवंबर को चौरीचौरा में अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम राजनीतिक संदेश है। पूर्वांचल में सपा की चुनावी तैयारी का आगाज पार्टी की ओर से किया जाएगा। जारी जानकारी के अनुसार, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की सूचना केंद्रीय कार्यालय से मिली है। इसके बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। देवकही में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। वहीं जनसभा को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।