गोरखपुर में ऑटो चालक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग: गंभीर रूप से झुलसा, शराब पीने के लिए पैसे को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद

गोरखपुर|
गंभीर रूप से झुलसा, शराब पीने के लिए पैसे को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद

शाहपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक ऑटो चालक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक पेशे से ऑटो चालक है और वह शराब पीने का लती है। घटना वाले दिन उसका अपनी पत्नी से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब के लिए रुपए मांगता था। इस बार भी जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा शुरू हो गया।

गुस्से में आकर उठाया आत्मघाती कदम

विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर ऑटो चालक ने घर में रखा पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।