बड़हलगंज पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली: फल और मिठाइयां बांटी, अपनत्व के एहसास से खिले बच्चों के चेहरे

गोरखपुर|
फल और मिठाइयां बांटी, अपनत्व के एहसास से खिले बच्चों के चेहरे
सेव सूची

दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल करते हुए बड़हलगंज पुलिस ने ग्राम मरकरी स्थित मानसिक मंदित बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। पुलिसकर्मियों से उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके बीच त्योहार का उत्साह देखने को मिला।

फल और मिठाइयां बांटी, अपनत्व के एहसास से खिले बच्चों के चेहरे

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी ग्राम मरकरी पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाइयां बांटकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पटाखे वितरित कर उनके उत्सव को और खास बनाने का प्रयास किया।

इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के साथ खुशियां बांटने में है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके जीवन में खुशियां लाना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फल और मिठाइयां बांटी, अपनत्व के एहसास से खिले बच्चों के चेहरे

इस दौरान थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के साथ कांस्टेबल रुद्र सिंह, कांस्टेबल विवेक गौड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों की इस पहल से बच्चों के बीच दीपावली का उत्साह देखने को मिला।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।