गोरखपुर में सपा प्रत्याशी के बूथ पर पहुंचे भाजपा MLC: एक साथ बैठे नजर आए डॉ. संजयन त्रिपाठी और देवेंद्र प्रताप सिंह, "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के लगे नारे

गोरखपुर|
एक साथ बैठे नजर आए डॉ. संजयन त्रिपाठी और देवेंद्र प्रताप सिंह, "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के लगे नारे

गोरखपुर में MLC चुनाव के दौरान एक बड़ा और दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के बूथ पर पहुंच गए। मतदान केंद्र पर जैसे ही भाजपा MLC और सपा प्रत्याशी एक साथ बैठे नजर आए, वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने जोरदार ढंग से "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाने शुरू कर दिए।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के तहत गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग के दौरान यह घटना देखने को मिली। भाजपा से चार बार के MLC रहे देवेंद्र प्रताप सिंह की इस बगावत ने चुनाव के दिन सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मतदान के ठीक पहले से ही उनके रुख को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जब सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के समर्थन में जारी हुए कुछ विज्ञापनों में देवेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीरें छपी थी।

वोटिंग के दिन एक साथ बैठे दिखे दोनों नेता

शुक्रवार को मतदान के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय के बूथ पर देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और खुले तौर पर सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ बैठे दिखाई दिए। भाजपा के बड़े नेता को अपने खेमे में इस तरह सक्रिय देख सपा कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर नारेबाजी की और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में नारे बुलंद किए। दिलचस्प बात यह रही कि वहीं बगल में भाजपा का भी बूथ था लेकिन देवेंद्र प्रताप सिंह वहां नहीं गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन की बात कही।

शिक्षकों और स्नातकों के हितों का दिया हवाला

सूत्रों और स्थानीय खबरों के मुताबिक, देवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव से पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वे शिक्षकों और स्नातकों के हितों की बात करने वाले उम्मीदवार के साथ खड़े होंगे। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और सपा खेमे के बीच नोकझोंक और सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। देवेंद्र प्रताप सिंह के इस कदम को समाजवादी पार्टी एक बड़ी बढ़त के रूप में देख रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।