गोरखपुर में हाईटेंशन पोल से टकराई अनियंत्रित कार: एयरबैग ने बचाई ड्राइवर की जान, चौरीचौरा से जा रहा था देवरिया

गोरखपुर|

चौरी चौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर कार पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया। इससे चालक की जान बच गई। हालांकि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, भोपा बाजार निवासी हरीश जायसवाल, पुत्र महेंद्र जायसवाल, अपनी नई कार से अकेले चौरी चौरा से देवरिया जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद पोल टूटकर सीधे कार पर गिर गया।

बाहर रखा सामान भी हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे की चपेट में आने से ईश्वर कासौधन के घर के बाहर रखा प्लास्टिक का बंडल और लोहे का रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

जेसीबी से हटाए गए पोल और कार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त कार और टूटे हुए विद्युत पोल को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।