शहर को गर्मी से मिली राहत: गरज-चमक और तेज तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

निवेदिता चंद|21 घंटे पहले
गरज-चमक और तेज तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

शहर में मौसम ने बुधवार की देर रात अचानक करवट ली। तेज आंधी, बिजली की कड़क और गरज-चमक के साथ हुई जोरदार बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बारिश का सिलसिला गुरूवार सुबह तक जारी रहा, जिससे कई इलाको के सड़को पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानि का सामना करना पड़ा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश के 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तक अपनी पहुंच बना ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। हालांकि आज से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

प्री मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में प्री-मानसूनी गतिविधियों के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना पहले से जताई गई थी। गोरखपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बनी रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले एक- दो ​दिनों तक गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई हैं।

आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बिजल आपूर्ति भी रही बा​धित

शहर में देर रात शुरू हुई बारिश काफी देर तक जारी रही। तेज हवाओं और बादलों की गर्जना से लोगों की नींद खुल गई। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गुरुवार सुबह 8 बजे से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हुई भारी वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कई इलाकों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में सात से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में तापमान में कमी आई है और मौसम सुहावना बना हुआ

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।