गोरखपुर में सीएम योगी ने पखारे 11 कन्याओं के पैर: चुनरी ओढ़ाकर खुद अपने हाथों से परोसा भोजन, तिलक लगाकर लिया कन्याओं का आशीर्वाद

गोरखपुर|
चुनरी ओढ़ाकर खुद अपने हाथों से परोसा भोजन, तिलक लगाकर लिया कन्याओं का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र की नवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। उन्होंने 11 कन्याओं और बटुक भैरव के पैर धोकर माथे पर तिलक लगाया। चुनरी ओढ़ाकर उपहार और दक्षिणा दी। इसके बाद अपने हाथों से भोजन परोसकर कन्याओं को खिलाया और उनसे बातचीत की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।

गोरखनाथ मंदिर में दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई। मुख्यमंत्री ने पीतल की थाली में कन्याओं और बटुक भैरव के पैर पखारे। इसके बाद उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और दूब से तिलक लगाया। माला पहनाकर उपहार और दक्षिणा भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद योगी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।