डीडीयू में कर्मचारी ने अतिरिक्त नियंता को भद्दी गालियां दी: शिक्षकों और छात्रों के सामने किया बेइज्जत, असिस्टेंट प्रोफेसर ने VC को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

गोरखपुर|54 मिनट पहले
शिक्षकों और छात्रों के सामने किया बेइज्जत, असिस्टेंट प्रोफेसर ने VC को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कर्मचारी के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया है। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय ने कुलपति को पत्र भेजकर तृतीय श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार पर अभद्रता, गाली-गलौज और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले में तत्काल कठोर अनुशासनात्मक और विधिक कार्रवाई की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है।

डॉ. राय के अनुसार, 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे संतोष कुमार ने शिक्षकों, छात्रों और शोध छात्रों की मौजूदगी में अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी पिछले छह वर्षों से विभाग में कार्यरत है और अपनी मनमर्जी से काम करता है। डॉ. राय का यह भी आरोप है कि संतोष कुमार वर्ग विशेष का नाजायज फायदा उठाकर स्थानांतरण नहीं होने की धौंस देता है।

विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

डॉ. राय ने कुलपति से मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गरिमा और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली बनाए रखने के लिए अनुशासनहीनता के मामले में कठोर कदम उठाया जाना जरूरी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।