DDU वीसी SHAME-SHAME: हॉस्टलर्स के समर्थन में छात्रों ने एडी बि​ल्डिंग में किया जोरदार प्रदर्शन, बोले- वार्डन को जेल भेजें नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

गोरखपुर|12 मई 2026
हॉस्टलर्स के समर्थन में छात्रों ने एडी बि​ल्डिंग में किया जोरदार प्रदर्शन, बोले- वार्डन को जेल भेजें नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी का कैंपस मंगलवार को उबल पड़ा। अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में हुए मेस विवाद से आहत छात्रों ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एडी बिल्डिंग पहुंचे छात्र VC ऑफिस को घेरकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने DDU वीसी शेम-शेम के नारे लगाए। इस दौरान घंटों तक यूनिवर्सिटी का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि, धमकी देने वाली वार्डन को जेल भेजें वर्ना हम और बड़ा आंदोलन करेंगे। छात्रों ने मेस की व्यवस्था सही करने के साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, अगर वार्डन मीतू सिंह पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो हम कोई भी कदम उठाने से नहीं चूकेंगे। करीब आधे घंटे प्रदर्शन के बाद छात्रों ने वीसी से मिलने की को​शिश की लेकिन वे बात सुने बिना ही आगे बढ़ गईं। इसके बाद छात्र और ज्यादा भड़क गए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के ​खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह मामला कीड़े वाले जहरीले खाने से शुरु होकर अब काफी आगे बढ़ चुका है। छात्र अलकनंदा हॉस्टल की वार्डन मीतू सिंह की तानाशाही के ​खिलाफ एकजुट हो गए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, छात्राओं का उत्पीड़न करने वाली वार्डन मीतू सिंह के ​खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन केस दर्ज कराए और उन्हें जेल भेजे, अन्यथा वे बुधवार को मेन गेट बंदकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

हॉस्टलर्स के समर्थन में छात्रों ने एडी बि​ल्डिंग में किया जोरदार प्रदर्शन, बोले- वार्डन को जेल भेजें नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

छात्रों की मांग वार्डन को जेल भेजें

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सतीश प्रजापति ने कहा, हमारी बहनों को एफआईआर की धमकी देने वाली वार्डन मीतू सिंह के ​​खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन मुकदमा लिखवाकर जेले भेजे। उन्होंने कहा कि मेस का संलाचन करने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ ही डीएसडब्लू पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे हर दिन बड़ा आंदोलन करेंगे। सतीश ने कहा, यह छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। नारेबाजी के दौरान अन्य छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, तानाशाह वार्डन को जेल भेजो। मेस का टेंडर तुरंत रद्द करो। वार्डन को सस्पेंड करो। वर्ना आंदोलन के लिए तैयार रहो। छात्रनेता योगेश प्रताप सिंह ने कहा, यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों को कमजोर समझ रहा है, लेकिन अब हम चुप नहीं रहने वाले। उन्होंने कहा कि हम यूनिवर्सिटी प्रशासन को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि छात्राओं को डराने-धमकाने वाली वार्डन समेत इस प्रताड़ना में शामिल सभी दो​षियों पर अविलंब कार्रवाई करें, अन्यथा हमारा आंदोलन विकराल रुप लेगा। योगेश ने कहा, “हम अपनी बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।” “अगर जरुरत पड़ी तो पूरी यूनिवर्सिटी बंद करा दी जाएगी। अब हम आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।” वहीं, कुछ घंटों पहले तक छात्राओं को धमकी दे रहीं वार्डन मीतू सिंह अब अपनी गर्दन बचाने के लिए छात्राओं को मनाने में जुटी हैं।

VC, DSW, प्रॉक्टर और प्रशासन पर गंभीर आरोप

धरने के दौरान छात्रों ने सभी जिम्मेदारों के ​खिलाफ नारेबाजी की। VC प्रो. पूनम टंडन को लताड़ने के साथ छात्रों ने DSW और प्रॉक्टर के ​खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा, हमारी बहनों की शिकायत पर पर्दा डाला गया। बार-बार उनके हक की आवाज को अनसुना कर दिया गया। कीड़े वाले जहरीले खाने से उनकी शारिरिक व मानसिक हेल्थ खराब होती गई लेकिन VC ने किसी दोषी के ​खिलाफ कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हॉस्टलर्स के समर्थन में छात्रों ने एडी बि​ल्डिंग में किया जोरदार प्रदर्शन, बोले- वार्डन को जेल भेजें नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

प्रशासन की चुप्पी से भड़का गुस्सा

छात्र VC ऑफिस के सामने धरने पर बैठे रहे लेकिन किसी जिम्मेदार ने उनसे बात करने की को​शिश नहीं की। यह चुप्पी उन्हें और ज्यादा आहत कर रही है। छात्र इसे यूनिवर्सिटी प्रशासन का अहंकार बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार केवल मैनेज करने में जुटे हैं। भ्रष्टाचारी और तानाशाह इसका लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। मंगलवार को जिम्मेदारों की अनदेखी से नाराज छात्रों ने अब बुधवार को बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।