खजनी लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर अंडरपास में गिरी डीसीएम, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गोरखपुर|57 मिनट पहले
डिवाइडर से टकराकर अंडरपास में गिरी डीसीएम, दो लोगों की दर्दनाक मौत

खजनी लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद अंडरपास की छत तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह करीब 4:30 बजे फतेहपुर (कानपुर) से गोरखपुर आ रही फॉर्च्यून कंपनी का माल लदी डीसीएम खजनी लिंक एक्सप्रेस-वे पर हरनहीं अंडरपास के पास अनियंत्रित हो गई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर अंडरपास की छत तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हरनहीं चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अभी नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि वे डीसीएम चालक और खलासी थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित थानों को सूचना भेजी गई है, ताकि परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचित किया जा सके।

हादसे के कारणों की पड़ताल

प्रथम दृष्टया दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लिंक एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।