देवरिया-सीवान में रुकेंगी दो फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें: जोगबनी से मुजफ्फरपुर यात्रियों को मिलेगी राहत, अलग तारीखों पर होगा ट्रेनों का ठहराव

गोरखपुर|

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और मुजफ्फरपुर जाने वाली दो साप्ताहिक फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का ठहराव देवरिया सदर और सीवान स्टेशनों पर निर्धारित किया है। इससे गोरखपुर के साथ देवरिया, सीवान और आसपास के यात्रियों को इन ट्रेनों से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। दोनों ट्रेनों के ठहराव और संचालन की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

04008 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 11:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन रात 12:35 बजे सीवान पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी। वापसी में 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह सीवान में सुबह 8:10 बजे पहुंचकर 8:15 बजे रवाना होगी और देवरिया सदर में सुबह 9:20 बजे पहुंचकर 9:25 बजे रवाना होगी।

मुजफ्फरपुर वाली ट्रेन भी रुकेगी

04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का भी दोनों स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन देवरिया सदर में रात 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन रात 12:15 बजे सीवान पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी।

वापसी में सुबह होगा ठहराव

04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर विशेष ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन सीवान स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद देवरिया सदर में सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी और 11:55 बजे रवाना होगी। ठहराव बढ़ने से त्योहारों में यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।