डीडीयू के बीए छात्रों को 18-19 नवंबर को मिलेगा टैबलेट: विश्वविद्यालय ने जारी किया कार्यक्रम, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

गोरखपुर|
सेव सूची

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए कला संकाय के बीए के सत्र 2022, 2023, 2024 और 2025 के पात्र छात्र-छात्राओं को 18 और 19 नवंबर को विश्वविद्यालय बुलाया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम और विशिष्ट सीरियल नंबर दर्ज हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर संवाद भवन में उपस्थित होना होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 18 नवंबर को सीरियल नंबर 1808 से 2808 तक के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। वहीं, 19 नवंबर को सीरियल नंबर 2809 से 4091 तक के विद्यार्थी अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगे।

सुबह 11:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक होगा सत्यापन

टैबलेट वितरण के लिए विद्यार्थियों को सुबह 11:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक संवाद भवन में उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने सभी परीक्षाओं के उत्तीर्ण अंकपत्र, आधार कार्ड और इन सभी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है।

वेबसाइट पर सूची देखकर ही पहुंचें विद्यार्थी

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना कला संकाय के बीए सत्र 2022, 2023, 2024 और 2025 के उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनका नाम टैबलेट वितरण के लिए जारी सूची में शामिल है। इसलिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड सूची में अपना नाम और सीरियल नंबर देखकर ही निर्धारित तारीख पर पहुंचें।

टैबलेट वितरण के लिए डॉ. संजय कुमार राम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सूचना अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवन्त राव की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी की गई है।

जानें पूरी डिटेल

18 नवंबर 2026 : सीरियल नंबर 1808 से 2808 तक

19 नवंबर 2026 : सीरियल नंबर 2809 से 4091 तक

समय : सुबह 11:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक

स्थान : संवाद भवन, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर

जरूरी दस्तावेज : सभी परीक्षाओं के उत्तीर्ण अंकपत्र, आधार कार्ड और उनकी छायाप्रति

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।